कान्हा गौशाला का होगा विस्तार, इलेक्ट्रिक शवदाह गृह बनेगा
आगरा, जुलाई 2 -- नगर पालिका की बोर्ड बैठक में तीर्थ नगरी के विकास से संबंधित चार विशेष प्रस्ताव समेत कुल 24 प्रस्ताव पास हो गए। पालिकाध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के अधिशासी अधिकारी व एसडीएम हर्षिता देवड़ा व सभासद मौजूद रहे। बोर्ड बैठक में चार विशेष प्रस्ताव में गत वर्ष के आय-व्यय और आगामी वर्ष में विकास कार्यों पर होने वाले आय-व्यय के प्रस्ताव शामिल हैं। बुधवार को नगर पालिका परिषद के चेयरमैन रामेश्वर दयाल महेरे के शिविर कार्यालय पर आयोजित बोर्ड बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष के वार्षिक बजट में मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना, वंदन योजना, आकांक्षी नगर योजना, नगरीय तालाब एवं सरोवरों के सौंदर्यीकरण, नगरीय पेयजल योजना, सीवेज एवं जल निकासी योजना के प्रस्ताव शासन को भेजने पर सहमति बनी। पांचवें राज्य वित्त आयोग की धनराश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.