कन्नौज, अप्रैल 11 -- कृषक समृद्धि आयोग उत्तर प्रदेश के सदस्य दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री व जिला प्रभारी कुलजीत सिंह द्वारा नगर पंचायत सिकंदरपुर के सिंहपुर स्थित कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया गया। उन्होंने गौशाला की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ गोवंशों का पूजन कर उन्हें गुड़ चना खिलाए। निरीक्षण के दौरान दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री कुलजीत सिंह ने गौशाला की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और वहां रह रही गायों की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने गायों का पूजन कर उन्हें केला, गुड़ व चना खिलाया तथा माल्यार्पण भी किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि गौशाला में साफ-सफाई, चारे-पानी और चिकित्सा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इस अवसर पर उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.नेम कुमार सहित नगर पंचायत सिकंदरपुर के चे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.