मैनपुरी, मार्च 5 -- करहल। नगर की कान्हा गोशाला में कुछ दिन पूर्व सफाई कर्मचारी व उसकी पत्नी के साथ मारपीट हो गई थी। कार्रवाई न होने पर आज कार्य का बहिष्कार कर दिया गया था। गौ-सेवकों ने गोशाला पहुंचकर साफ-सफाई की व चारों की व्यवस्था की। बाद में एसडीएम व अधिशासी अधिकारी ने दोनों पक्षों को बुलाकर राजीनामा कराया l बीते 26 फरवरी को कान्हा गौशाला में तैनात सफाई मनोज कुमार व उसकी पत्नी के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया था। जिसकी तहरीर थाना में दी गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। कार्रवाई न होने पर 4 मार्च को कार्य का बहिष्कार करने की चेतावनी दी थी। इस बीच उन्होंने आज 4 तारीख को कार्य का बहिष्कार कर दिया l घटना की जानकारी गौ सेवक दीपक मिश्रा, हर्षित, अरुण कश्यप, अंकित, धर्मेंद्र यादव, अमर मिश्रा को हुईं तो वह कान्ह...