फतेहपुर, मार्च 24 -- विजयीपुर। आवारा पशुओं की बढ़ी चहलकदमी को रोकने के लिए कान्हा गौशाला निर्माण अभी तक अधूरा है। कार्यदायी संस्था की लापरवाही पर अधिकारियों ने नोटिस जारी करते हुए 31 मार्च तक की मोहलत दी है। निर्धारित समय पर निर्माण पूरा न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। ठेकेदार को नोटिस जारी हो चुकी है। नगर पंचायत किशनपुर में अन्ना गोवंश को संरक्षित करने के लिए पहोरा किशनपुर के बीच 1.40 करोड़ की लागत से स्थाई कान्हा गौशाला का निर्माण पिछले एक वर्ष से जारी है। पांच सौ गोवंश की क्षमता वाली गौशाला का कार्य कार्यदायी संस्था द्वारा 31 मार्च तक पूरा कराया जाना प्रस्तावित है। गौशाला निर्माण में लापरवाही से पशुओं की बढ़ी धमाचौकड़ी को आपके हिन्दुस्तान अखबार ने प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। जिसकों अधिकारियों ने संज्ञान में लेते हुए कार्यदाय...