फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 26 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। सकवाई स्थित कान्हा गोशाला के इंतजाम को देखने पहुंची डीएम डॉ.अंकुर लाठर का उस समय पारा चढ़ गया जब उन्हें यहंा पर गोशाला से संबंधित अभिलेख ही नहीं मिले। सीसीटीवी कैमरे पर्याप्त मात्रा में नहीं लगे पाये गये। इसके साथ ही डीएम ने घोर लापरवाही पर पालिका के अधिशासी अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने और अग्रिम आदेश तक वेतन आहरण पर रोक लगाने के निर्देश दिये। डीएम जब गोशाला में पहुंची तो यहां पर जानकारी दी गयी कि 461 गोवंश दर्ज हैं। 15 केयर टेकर में 11 मौके पर ही उपस्थित थे। जबकि 4 केयर टेकर अवकाश पर थे। निरीक्षक में स्टाक रजिस्टर, टैगिंग रजिस्टर, चिकित्सा रजिस्टर, निरीक्षण और वैक्सीनेशन रजिस्टर नही मिला। गोशाला मे स्थपित सीसीटीवी कैमरे सही से कार्यरत नही मिले। इस पर डीएम नाराज हो गयीं। निरीक्...