कान्हा की शतकीय पारी से अरुण इलेवन बना चैम्पियन
कानपुर, जून 23 -- कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से चल रही स्व. मोतीराम (एडवोकेट, पूर्व विधायक) अंडर-15 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मंगलवार को खेला गया। अरुण अवस्थी इलेवन ने भोला सिंह इलेवन को 139 रन से हराकर खिताब जीता। शानदार शतकीय पारी खेलने वाले कान्हा भाटिया ने को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। किदवई नगर स्थित कानपुर साउथ मैदान पर खेले गए फाइनल मैच में अरुण अवस्थी इलेवन ने 35 ओवर में छह विकेट पर 280 रन बनाए। टीम की ओर से कान्हा भाटिया ने 106 रन, अभिनव कुमार पाठक ने 77 रन, अहान साहू ने 24 रन बनाए। यह भी पढ़ें- आर्यंस जूनियर ने 163 रन से जीता मैच गेंदबाजी में वैदिक दीक्षित ने दो व अमन ने एक खिलाड़ी को आउट किया। जवाब में भोला सिंह इलेवन की पूरी टीम 24.4 ओवर 141 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से अमरेंद्र सिंह ने 41 रन व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.