बरेली, सितम्बर 2 -- गोसेवा आयोग के सदस्य रमाकांत पांडेय ने मंगलवार शाम को कन्हा उपवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अव्यवस्थाएं देखकर अफसरों को आड़े हाथों लिया। साथ ही गोवंशों की लगातार हो रही मौतों की जांच करवाकर दोषियों पर कार्रवाई की बात कही। नदोसी की कान्हा उपवन गोशाला में तीन दिनों में 15 गोवंशों की मौत के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। बुधवार को गोसेवा आयोग के सदस्य रमाकांत पांडेय बरेली पहुंचे। उन्होंने शाम करीब छह बजे कान्हा उपवन का निरीक्षण किया। गोशाला में प्रवेश करते ही कई जगह जल भराव नजर आया। पशु गंदा पानी पी रहे थे। जगह-जगह गोबर बिखरा पड़ा हुआ था। यह भी पढ़ें- Bareily News: कान्हा उपवन का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं मिलीं दुरुस्त गंदगी देखकर उन्होंने पशु कल्याण अधिकारी डॉ हरपाल सिंह को तलब किया। जब सफाई कर्मचारियों के बा...