कान्हा उपवन ताल नदौर के निर्माण में मिट्टी की बांधा
गोरखपुर, मई 17 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। गोरखपुर में ताल नदौर में 2000 निराश्रित पशुओं के लिए कान्हा उपवन का निर्माण की भौतिक प्रगति 70 फीसदी है लेकिन कार्यदायी संस्था को 01.42 लाख घन मीटर मिट्टी परिसर में डालनी है, इसके लिए शासन स्तर से प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति अब तक नहीं मिली है। ऐसे निर्धारित लक्ष्य अक्तूबर तक कान्हा उपवन तैयार भी हो गया तो भी जलभराव के कारण उपयोग में लाना मुश्किल होगा।
निर्माण कार्य की स्थिति नगर निगम ने कान्हा उपवन गोशाला निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश जल निगम की कंस्ट्रक्शन एवं डिजाइन सर्विसेज लिमिटेड यूनिट-14 को काम सौंपा है। परिसर में 01.42 लाख घन मीटर मिट्टी के लिए 05.51 करोड़ रुपये खर्च होंगे। अप्रैल में इसके लिए शासन को रिमांइडर भी भेजा गया था लेकिन अब तक स्वीकृति नहीं मिली है। दूसरी ओर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.