लखनऊ, अप्रैल 6 -- कान्हानगर में बनाई गई सड़क तीन दिनों में उखड़ गई। इस बाबत स्थानीय लोगों ने नगर विकास मंत्री से शिकायत कर ठेकेदार पर कार्य की गुणवत्ता में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। नगर निगम जोन आठ के अंतर्गत इस इलाके में कच्ची रोड पर मेयर कोटे से बीजेपी मंडल अध्यक्ष विनोद मौर्या की पहल पर 160 मीटर आरीसीसी रोड पास हुई थी। इसके बाद लखनऊ-रायबरेली रोड पर कल्ली पश्चिम स्थित कान्हानगर चार कालोनी में जलकल के ओवर हेड टैंक के पास लगभगत 125 मीटर सड़क और नाली का निर्माण शुरू हुआ। निर्माण के दौरान जेई ने निर्माण की गुणवत्ता सुधारने को कहा था। बावजूद इसके ठेकेदार ने नहीं सुनी और तीन दिन पहले बनी सड़क उखड़ गई। निर्माण से पहले की बनी इंटरलॉकिंग भी कई जगह उखड़ गई। मामले की जानकारी होने पर नगर विकास मंत्री एके शर्मा को लिखित शिकायत की गई। इसके बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.