चतरा, जुलाई 2 -- कान्हाचट्टी, प्रतिनिधि। कान्हाचट्टी स्टेडियम में बुधवार को 63वीं सुब्रतो कप अंतरविद्यालयी फुटबॉल प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला परिषद उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल को किक मारकर किया। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख इंदु कुमारी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने की अपील की। प्रतियोगिता में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों की टीमें भाग ले रही हैं। उद्घाटन समारोह में जनप्रतिनिधि, शिक्षक, खेल प्रेमी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- वनकाटी उच्च विद्यालय में गुरुवार से दो दिवसीय सुब्रतो कप और लिटिल चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन यह भी पढ़ें- डहू और पांचा विद्यालय की टीम बनी विजेता यह भी पढ़ें- Bhabua News: सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल ...