कान्हाचट्टी में हिंदू राष्ट्र संगठन की बैठक संपन्न
चतरा, जुलाई 24 -- कान्हाचट्टी, प्रतिनिधि। कान्हाचट्टी प्रखंड क्षेत्र स्थित सीताराम साईल बागीचा में गुरुवार शाम को हिंदू राष्ट्र संगठन के बैनर तले बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता राम कुमार पांडेय ने की। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने समाज में कथित धर्मांतरण की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए लोगों को अपने धर्म, संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता पर बल दिया। वक्ताओं ने कहा कि सामाजिक एकजुटता और आपसी सहयोग को मजबूत बनाकर ही इस दिशा में प्रभावी जागरूकता लाई जा सकती है।बैठक में यह भी कहा गया कि यदि कहीं भी लोभ-लालच देकर कथित रूप से धर्म परिवर्तन कराने जैसी गतिविधियों की जानकारी मिलती है, तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दी जानी चाहिए। साथ ही, लोगों के बीच शांतिपूर्ण एवं कानूनी तरीके से जागरूकता अभियान चलाने पर सहमति बनी।बैठक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.