चतरा, अप्रैल 4 -- हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य आयोजनकान्हाचट्टी, प्रतिनिधि।हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर बीके हाई स्कूल मैदान में शुक्रवार को श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर हनुमान आरती एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना से हुई, जिसके बाद उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। पूरे परिसर में भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी, राजपुर मुखिया छोटू सिंह, प्रमोद सिंह, अवधेश सिंह, पिंटू दुबे, विनय सिन्हा, चंदन केशरी, समीर दुबे, प्रकाश राम एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। उपाध्यक्ष ने कहा भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांत...