चतरा, जून 24 -- कान्हाचट्टी, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील प्रकाश की अध्यक्षता में बीएलए-2 (बूथ लेवल एजेंट-2) की दो दिवसीय बैठक का शुभारंभ हुआ। बैठक में निर्वाचन से संबंधित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) प्रक्रिया पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बीडीओ ने उपस्थित बीएलए-2 को मतदाता सूची के शुद्धिकरण, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने तथा त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों में सुधार की प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव के लिए मतदाता सूची का अद्यतन होना आवश्यक है। बैठक में घर-घर सत्यापन, निर्धारित प्रपत्रों का सही तरीके से भराव, समय सीमा के भीतर आवेदन जमा करने तथा पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल कराने पर विशेष जोर दिया गया। यह भ...