चतरा, फरवरी 15 -- कान्हाचट्टी प्रतिनिधि प्रखंड के विभिन्न गांवों में इन दिनों एक जंगली हाथी के आतंक से ग्रामीण परेशान हैं। शनिवार की मध्यरात्रि एक हाथी ने कोल्हैया पंचायत अंतर्गत रामखेता और उसके आस-पास के गांवों में घुसकर भारी तबाही मचाई है। हाथी ने रामखेता गांव के अशोक भुइयां और महेश भुइयां के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया है। जिस समय हाथी घर का दीवार गिराया उस समय घर के अंदर ही लोग सो रहे थे, अचानक घबराकर बाहर की ओर भागे। ऐसे में बड़ी अनहोनी टल गई। हाथी ने रामखेता से पहले दूल्हा, कैंडीनगर, राजपुर और कोल्हैया गांवों में दर्जनों किसानों के फसलों को रौंद डाला है। इसके बाद गजराज का रुख रामखेता की बस्तियों की ओर हुआ। पीड़ित परिवारों ने बताया कि हाथी ने घर की दीवार का हिस्सा गिराकर अंदर रखे अनाज खा गया है। ग्रामीणों ने रात भर जागकर मशाल और पटाखे का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.