कान्हाचट्टी प्रमुख ने 29 छात्र-छात्राओं के बीच किया साइकिल वितरण
चतरा, जुलाई 11 -- कान्हाचट्टी प्रतिनिधि झारखंड सरकार की नि:शुल्क साइकिल के तहत शुक्रवार को कान्हाचट्टी प्रखंड मुख्यालय परिसर में जोरी स्कूल के छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया। कार्यक्रम में कान्हाचट्टी प्रमुख इंदु कुमारी ने कुल 29 विद्यार्थियों को साइकिल प्रदान की। साइकिल पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी और उत्साह साफ झलक रहा था। इस अवसर पर जोरी स्कूल के प्रधानाध्यापक उपेंद्र राम, सहायक आचार्य तथा कान्हाचट्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष सतीश सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने तथा साइकिल का सुरक्षित उपयोग करने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: विधायक ने दुलमी प्रखंड में 500 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण किया झारखंड सरकार की नि:शुल्क साइकिल वितरण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.