चतरा, फरवरी 16 -- कान्हाचट्टी प्रतिनिधि चतरा जिले के कान्हाचट्टी प्रखंड अंतर्गत बेंगोकला पंचायत में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार की देर रात्रि हाथियों के एक झुंड ने प्रखंड के दो गांवों में जमकर तांडव मचाया, जिससे कई गरीब परिवारों के आशियाने मिट्टी में मिल गए। मिली जानकारी के अनुसार, हाथियों का झुंड शनिवार रात करीब 12 बजे के बाद बेंगोकला पंचायत के अमकुदर और बनियाबांध गांवों में दाखिल हुआ। हाथियों ने अचानक घरों पर हमला बोल दिया, जिससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने मशाल जलाकर और शोर मचाकर बमुश्किल अपनी जान बचाई, लेकिन हाथियों ने उनके घरों को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। हाथियों के इस हमले में अमकुदर गांव निवासी भोला सिंह, खेमलाल सिंह, जोगेंद्र सिंह के घर को तोड़ दिया। वहीं बनियाबांध गांव के विजय तुरी औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.