चतरा, मई 15 -- कान्हाचट्टी, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय सभागार में शुक्रवार को साप्ताहिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न पंचायतों की समस्याओं एवं सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य रूप से इस बात पर चर्चा की गई कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ आम जनता तक प्रभावी ढंग से कैसे पहुंचाया जाए। बैठक के दौरान अधिकारियों ने कई पंचायतों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विशेष रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिन लाभुकों का आवास स्वीकृत हो चुका है, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है, उन्हें जल्द से जल्द निर्माण प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया। विकास पदाधिकारी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जो लाभुक आवास निर्माण कार्य में लापरवाही बरतेंगे, उनके खिलाफ र...