जमशेदपुर, मार्च 18 -- ऑल इंडिया कन्वाई वर्कर्स यूनियन की बैठक सोमवार को कमिंस यार्ड में हुई। यूनियन के महामंत्री जय नारायण सिंह ने बताया कि टाटा मोटर्स द्वारा चालकों के हित में 15 लाख रुपये का मुफ्त इंश्योरेंस किया जा रहा है। चालकों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। यह एक एक्सीडेंटल इंश्योरेंस है। मंगलवार 17 मार्च एवं बुधवार 18 मार्च को साउथ गेट के बगल में टाटा मोटर्स के पुराने आरएसओ में कैंप लगाया जाएगा। शिविर सुबह 9 से शाम 4 बजे तक चलेगा। इच्छुक चालक शिविर में जाकर अपना इंश्योरेंस करा सकते हैं। चाहे वे सूचीबद्ध चालक हों, इंचार्ज हों या खरीद-बिक्री चालक, सभी इस इंश्योरेंस का लाभ उठा सकेंगे। चालकों को अपना आधार कार्ड, हैवी ड्राइविंग लाइसेंस एवं पैन कार्ड लेकर आना अनिवार्य होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.