कान्वाई चालकों का लंबित वेतन वृद्धि का भुगतान 29 से
जमशेदपुर, जुलाई 27 -- टाटा मोटर्स से जुड़े सूचीबद्ध (लिस्टेड) कान्वाई चालकों की 16 माह से लंबित वेतनवृद्धि राशि के भुगतान को लेकर शनिवार को टेल्को चेसिस यार्ड में पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत लगभग एक घंटे तक बुकिंग प्रणाली बंद रखी गई। चालकों ने वेतन वृद्धि समझौते के तहत बकाया राशि के शीघ्र भुगतान की मांग को लेकर विरोध दर्ज कराया। आंदोलन के दौरान मान्यता प्राप्त ऑल इंडिया कान्वाई वर्कर्स यूनियन के महामंत्री जयनारायण सिंह, टीटीसीए के बुकिंग क्लर्क एवं अधिकारियों के साथ हुई वार्ता के बाद महत्वपूर्ण सहमति बनी। वार्ता के बाद घोषणा की गई कि 29 जुलाई से सूचीबद्ध कान्वाई चालकों को वेतन वृद्धि की राशि संबंधी भुगतान स्लिप वितरित की जाएगी। यूनियन के महामंत्री जयनारायण सिंह ने कहा कि 16 माह से लंबित वेतन वृद्धि की राशि का भुगतान हर हाल में कराया जाएग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.