कानों में लीड लगाकर ट्रैक पर पहुंचा युवक की ट्रेन से कटा
गाज़ियाबाद, अगस्त 12 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। नासिरपुर फाटक के पास मंगलवार दोपहर रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। हादसे के समय युवक कानों में मोबाइल की लीड लगाए हुए किसी से बातचीत कर रहा था। ट्रेन आती देखकर आसपास मौजूद लोगों ने उसे ट्रैक से हटने के लिए शोर मचाकर आगाह किया, लेकिन लीड लगी होने के कारण वह लोगों की आवाज नहीं सुन सका। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि मृतक की पहचान बिहार के सीतामढ़ी जिले के गांव धनंसी निवासी 40 वर्षीय गजेंद्र शाह के रूप में हुई है। गजेंद्र शाह गाजियाबाद के औद्योगिक क्षेत्र स्थित लेबर चौक से मजदूरी के लिए जाता था। यह भी पढ़ें- कानों में हेडफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पर पहुंचा मजदूर, ट्रेन की चपेट में आने से मौत वह यहां कुछ अन्य मजदूर साथियों के साथ किराए के कमरे में रह रहा था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.