नई दिल्ली, जनवरी 14 -- बचपन में च्यूइंगम चबाने से हमेशा बड़े लोग मना करते थे। क्योंकि च्यूइंगम के गले में फिसल कर जाने और चिपकने का खतरा रहता है। लेकिन यहीं च्यूइंग बड़े लोगों के लिए फायदेमंद भी हो सकती है। ये हम नहीं बल्कि नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन की रिपोर्ट कह रही। और साथ ही नाक, कान, गले के यूपी के डॉक्टर अमोद कुमार, मुजफ्फरनगर ने इंस्टाग्राम पेज पर वीडियो शेयर किया है। जिसमे वो च्यूइंगम चबाने के कई सारे फायदे गिना रहे हैं। च्यूइंगम चबाना कान की हेल्थ के लिए अच्छा हो सकता है, साथ ही मेंटल कंसन्ट्रेशन बढ़ाने में भी मदद करता है। ईएनटी स्पेशलिस्ट ने गिनाएं च्यूइंगम चबाने के फायदेकान, गला और नाक के स्पेशलिस्ट डॉक्टर अमोद कुमार ने बताया कि च्यूइंगम चबाना कान की हेल्थ के लिए अच्छा होता है। ये कान की मसल्स को स्ट्रांग बनाता ...