पटना, अगस्त 14 -- भाजपा नेता और कानू विकास संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजय कानू की अध्यक्षता में शुक्रवार को पटना में बैठक हुई। पटना, गया, सारण, तिरहुत सहित अन्य प्रमंडलों के नेताओं की मौजूदगी में कानू समाज की आर्थिक, शैक्षणिक, सामाजिक और राजनीतिक स्थिति पर चर्चा हुई। अजय कानू ने कहा कि समाज की आर्थिक व सामाजिक स्थिति चिंताजनक है। समाज को प्रत्येक क्षेत्र में स्वावलंबी बनाना संघ की प्राथमिकता है। सरकार के मुखिया सम्राट चौधरी को संघ की ओर से इस बाबत जल्द ही एक ज्ञापन सौंपा जाएगा। बैठक में तनोज कानू, कृष्णा कानू, मनोज कुमार, पप्पू कुमार, आरती कुमारी, प्रियंका कुमारी, शंकर कानू, डॉ. ओमप्रकाश गुप्ता और धर्मेन्द्र कुमार आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...