कानू समाज को संगठित करने और महारैली पर चर्चा
रांची, अगस्त 5 -- रांची। सेक्टर-2 स्थित पटेल भवन में बुधवार को झारखंड कानू विकास महासंघ की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई। इसमें समाज को संगठित करने और एक विशाल महारैली आयोजित करने पर जोर दिया गया। अध्यक्ष कन्हाई प्रसाद ने बच्चों व महिलाओं की शिक्षा पर बल देते हुए समाज में गुटबाजी और नए संगठन बनाकर वैमनस्य फैलाने पर चिंता जताई। वहीं, सचिव डॉ. एन कुमार ने रांची में सामुदायिक भवन और कंकाली बाबा मंदिर निर्माण की बात कही। राजीव रंजन, उमेश कुमार, मनोहर बाबू समेत कई लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.