बेगुसराय, मई 24 -- शहर के बाघी शांति साह चौक के समीप कानू विकास संघ का जिला स्तरीय चुनाव-सह- सम्म्मेलन का हुआ समापन हक की लड़ाई है, अबकी बार कानू समाज की बारी है के नारों से गूंजा शहर के बाघी शांति साह चौक के समीप रविवार को कानू विकास संघ का जिला स्तरीय चुनाव-सह-सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता राजद महानगर अध्यक्ष-सह- संघ के जिलाध्यक्ष बूटन साह ने की। इसमें प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिलाध्यक्ष समेत पांच पदों पर चुनाव के लिए विमर्श हुआ। इसमें चुनाव प्रभारी के रूप में खगड़िया जिला के जिलाध्यक्ष मक्खन साह व समस्तीपुर जिलाध्यक्ष रविन्द्र साह मौजूद रहे।

चुनाव परिणाम उसके बाद सम्मेलन में मौजूद लोगों की आम सहमति से राजद महानगर अध्यक्ष व संघ के जिलाध्यक्ष बूटन साह को एक बार फिर से निर्विरोध जिलाध्यक्ष के पद पर चुनने का फैसला सुनाया। ...