भागलपुर, दिसम्बर 29 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कानू विकास संघ, शाखा की बैठक रविवार को जिला अध्यक्ष गणेश प्रसाद साह और महानगर अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में एक निजी आवास पर आयोजित की गई। बैठक में हाल में संपन्न 8वें जिला सम्मेलन की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष ने बताया कि बैठक में संगठन को मजबूत करने तथा आगामी कार्यक्रमों के आयोजनों को लेकर भी चर्चा की गई। मौके पर नवीन कुमार गुप्ता, रमेश कुमार साह, सुनील प्रसाद गुप्ता, सज्जन कुमार, मंटू साह, धनश्याम साह, अशोक साह, अनिरुद्ध साह, अजय कुमार साह, मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...