कानून होने के बाद भी ठगे जा रहे उपभोक्ता
चंदौली, जुलाई 27 -- पीडीडीयू नगर,संवाददाता। नगर के सुभाष पार्क के समीप एक होटल में रविवार को उपभोक्ता कल्याण परिषद समिति की ओर से उपभोक्ता जागरूकता अधिवेशन आयोजित की गई। इसमें मुख्य अतिथि सीसीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.अनंत शर्मा ने कहा कि जागरूक और संगठित होकर ही उपभोक्ता मिलावट खोरी का मुकाबला कर सकता है। कहा कि तमाम कानून बनने के बाद भी तकनीक बढ़ने के साथ ही उपभोक्ताओं के साथ ठगी की घटनाएं बढ़ी हैं। ऐसे में हम सभी को हर पल चौकन्ना रहने की जरूरत है। डॉ. अनंत शर्मा ने कहा है कि मिलावट, कम नाप-तौल कालाबाजारी, भ्रामक विज्ञापन, डाटा लीकेज, साइबर फ्रॉड और ऑनलाइन शॉपिंग में गड़बड़ी की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। इसके लिए हम सभी को जागरूक होने की जरूरत है। कहा कि आज स्मार्ट फोन के जरिये हमारे दिमाग को भ्रमित किया जा रहा है। उपभोक्ता जरूरत के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.