पीलीभीत, अप्रैल 28 -- पूरनपुर, संवाददाता। सोशल मीडिया से युवती का नंबर लेकर फोन पर परेशान करने वाले युवक के अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और सर्विलांस टीम की मदद से मात्र तीन घंटे में अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि वारदात में इस्तेमाल थार गाड़ी भी कब्जे में ले ली गई। घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही। पुलिस का कहना है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पूरनपुर क्षेत्र में बुटीक सेंटर चलाने वाली एक युवती ने अपने कारोबार के प्रचार के लिए गांवों में बैनर लगवाए थे और सोशल मीडिया पर भी प्रचार कराया था। यह भी पढ़ें- थार से युवक का अपहरण, पुलिस ने सर्विलांस से किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार इसी दौरान घुंघचाई थाना क्षेत्र की दंदौल कॉलोन...