कानून से ऊपर कोई व्यक्ति नहीं : बिजेन्द्र यादव
पटना, जुलाई 3 -- उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि कोई भी व्यक्ति चाहे किसी भी पद पर हो, यदि वह कानून का उल्लंघन करेगा तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वे जदयू दफ्तर में जनसुनवाई के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है। राज्य सरकार इस संबंध में दृढ़ है। मंत्री ने कहा कि जिस प्रकार नेशनल हाईवे पर टोल टैक्स वसूला जाता है, उसी प्रकार बिहार सरकार ने स्टेट हाईवे पर भी टोल वसूली का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य सड़कों के बेहतर रखरखाव और मेंटेनेंस के लिए आवश्यक राजस्व जुटाना है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार न्याय के साथ विकास एवं सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत पर कार्य करते हुए नीतीश कुमार की विकासोन्मुखी नीतियों को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि कानून सबके लिए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.