कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं : एसपी
चाईबासा, जुलाई 12 -- चाईबासा, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने शनिवार को जिला पुलिस कार्यालय में जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों, पुलिस निरीक्षकों एवं थाना प्रभारियों के साथ मासिक क्राइम मीटिंग की। बैठक में नक्सल विरोधी अभियान, विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, साइबर अपराध, लंबित कांडों की प्रगति तथा थाना स्तर पर किए जा रहे पुलिस कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को लंबित कांडों का समयबद्ध निष्पादन, गंभीर मामलों में शीघ्र चार्जशीट दाखिल करने, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा वारंट और कुर्की-जब्ती की कार्रवाई में तेजी लाने को कहा।एसपी यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.