लखनऊ, अगस्त 2 -- Keshav Prasad Maurya: आतंकी साजिश को लेकर यूपी में हाई अलर्ट के बाद उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को विधान भवन के सभागार में मानसून सत्र-2026 के दौरान शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कानून-व्यवस्था की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को मानसून सत्र के दौरान बेहद कड़े सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित कराने के साथ ही सभी जिलों में अतिरिक्त सतर्कता बरते जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कांवड़ मार्गों से लेकर सभी संवेदनशील स्थानों पर शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए। जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटना के बाद शनिवार को मुख्यमंत्री आवास, विधान भवन व कांवड़ यात्रा मार्गों पर आतंकी साजिश को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया था।शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन सभी का अधिकार उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ल...