अल्मोड़ा, अप्रैल 8 -- अल्मोड़ा,मुकेश सक्टा। एसएसपी चंद्रशेखर आर घोड़के ने थाना भतरौंजखान का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भिकियासैंण चौकी की कार्यप्रणाली भी जांची। लंबित विवेचनाओं, प्राप्त शिकायतों की जानकारी ली। बीट पुलिसिंग, सत्यापन अभियान, नशा तस्करी रोकथाम आदि के निर्देश दिए। कहा कि थाने-चौकी में आने वाले फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार रखें और उनकी शिकायतों का गंभीरता के साथ निराकरण करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...