छपरा, मार्च 23 -- छपरा, हमारे संवाददाता l विधि-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम पहल करते हुए सीनियर एसपी विनीत कुमार ने रविवार की देर शाम पुलिस केंद्र में विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, एडिशनल एसपी राम पुकार सिंह समेत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिले की वर्तमान कानून-व्यवस्था की स्थिति का गहन मूल्यांकन किया गया। सीनियर एसपी ने संवेदनशील व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की पहचान कर वहां अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाजार, धार्मिक स्थलों, सार्वजनिक कार्यक्रम स्थलों सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर सतत निगरानी बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। इसके साथ ही पुलिस गश्ती व्यवस्था को और अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने पर विश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.