फिरोजाबाद, अप्रैल 1 -- पुलिस लाइंस के सभागार में बुधवार को नवागत एसएसपी मीडिया कर्मियों से रुबरू हुए। एसएसपी आदित्य लांग्हे ने मंगलवार देर रात चार्ज ले लिया था। बुधवार सुबह सबसे पहले उन्होंने पुलिस लाइंस के सभागार में एसपी सिटी, एसपी ग्रामीण और सभी सीओ के साथ बैठक कर जिले की भौगोलिक स्थिति को जाना। एसएसपी ने कहा कि जिले की कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाना प्राथमिकता रहेगी। महिला संबंधी अपराधों में जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम किया जाएगा। जिन अपराधियों पर महिला संबंधी दो से तीन मुकदमा दर्ज हैं तो उन्हें जिला बदर किया जाएगा। एसएसपी ने सभी थानों में स्थित मिशन शक्ति केंद्रों और पारदर्शिता बरती जाएगी, ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को न्याय दिलाया जा सके। साथ ही अधिक से अधिक अपराधियों पर गैंगस्टर और हिस्ट्रीशीट खोली जाएगी। इनकी लगातार निगरानी भी कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.