कानून-व्यवस्था व अपराध नियंत्रण पहली प्राथमिकता : डोदराय
चक्रधरपुर, मई 24 -- मनोहरपुर। झारखंड पुलिस प्रशासनिक महकमे में हाल ही में हुए फेरबदल के बाद डेविड ए. डोदराय ने मनोहरपुर के नए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने निवर्तमान डीएसपी जयदीप लकड़ा से प्रभार लेते हुए क्षेत्र की कमान संभाल ली है। पदभार ग्रहण करने के बाद नए डीएसपी डेविड ए. डोदराय ने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को दुरुस्त रखना, अपराध पर लगाम लगाना और आम जनता के बीच पुलिस के प्रति विश्वास को मजबूत करना उनकी मुख्य प्राथमिकताएं होंगी। मनोहरपुर और आसपास के इलाकों की भौगोलिक और संवेदनशील स्थिति को देखते हुए नए डीएसपी ने कहा कि उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता किया जाएगा। यह भी पढ़ें- उज्जवल कुमार साह ने संभाला मुख्यालय डीएसपी का पदभार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.