कानून व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अपराधियों में पैदा हो भय: डीएम
रुद्रपुर, जून 1 -- रुद्रपुर, संवाददाता। सरकार भूमि अतिक्रमण, धर्मान्तरण और महिला अपराध जैसे संवेदनशील मामलों को लेकर बेहद गंभीर है। इसलिए पुलिस और प्रशासन कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पूरी मुस्तैदी और सख्ती से कार्य करें, ताकि अपराधी प्रवृत्ति के लोगों में भय पैदा हो और आमजन को सुरक्षित वातावरण मिल सके। यह निर्देश जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने सोमवार को जिला सभागार में आयोजित मासिक स्टाफ बैठक में अधिकारियों को दिए।
अधिकारियों के निर्देश डीएम ने उप जिलाधिकारियों और तहसीलदारों को नियमित न्यायालय लगाकर लंबित वादों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुराने मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए। साथ ही राजस्व वसूली में तेजी लाते हुए बड़े बकायेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और शीर्ष 10 बकायेदारों की सूच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.