बागपत, मई 15 -- बागपत। खेकड़ा में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में पुलिस विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। अब खेकड़ा कस्बे और आसपास के इलाकों में 30 नए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इस योजना से बाजारों, मुख्य सड़कों और चौराहों पर चौकसी पहले से अधिक सख्त हो जाएगी। पुलिस का दावा है कि इससे न केवल अपराधों पर रोक लगेगी, बल्कि संदिग्ध गतिविधियों पर भी लगातार नजर रखी जा सकेगी। पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय के निर्देश पर यह पूरा प्लान तैयार किया गया है। इसके तहत खेकड़ा थाना पुलिस को क्षेत्र के प्रमुख स्थानों का निरीक्षण कर कैमरों के लिए उपयुक्त लोकेशन चिन्हित करने के आदेश दिए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, यह कदम अपराध नियंत्रण को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण है। अधिकारियों ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों को खासतौर पर उन जगहों पर लगाया ...