फरीदाबाद, अप्रैल 27 -- बल्लभगढ़, अशोक जैन। थाना छायंसा क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने तथा पुलिस-जन समन्वय बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस उपायुक्त बल्लभगढ़ प्रतीक अग्रवाल ने जनप्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी की। इस बैठक में क्षेत्र के करीब 25 गांवों के सरपंचों, पंचों और गणमान्य लोगों ने भाग लिया। गोष्ठी के दौरान पुलिस उपायुक्त ने ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए कहा कि गांवों में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करना बेहद जरूरी है। गोष्ठी में आगामी 10 मई को गांव साहुपुरा खादर में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर भी चर्चा की गई। पुलिस उपायुक्त ने संबंधित गांव के प्रतिनिधियों से शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चुनाव संपन्न कराने में सहयोग की अपील की। यह भी पढ़ें- उपचुनाव के लिए 12 उम्मीदवारों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.