महाराजगंज, सितम्बर 8 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। आगामी त्योहारों से पहले जिले की कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम गौरव सिंह सोगरवाल व एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने अधिकारियो के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्क निगरानी, फ्लैग मार्च व असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया।

सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा डीएम व एसपी ने अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार पैनी नजर रखने व संवेदनशील स्थानों पर सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिया। उन्होंने कहा क्षेत्र में नियमित भ्रमण व जरूरत के अनुसार फ्लैग मार्च करें, जिससे किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से समय रहते निपटा जा सके। असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखें। माहौल बिगाड़ने ...