कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने को लेकर चक्रधरपुर थाना को मिला 15 बाइक
चक्रधरपुर, अप्रैल 4 -- चक्रधरपुर। कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से चक्रधरपुर थाना को 15 नई अपाचे बाइक उपलब्ध कराई गई है। इन बाइक के मिलने से अब पुलिस की पेट्रोलिंग व्यवस्था और तेज व प्रभावी होगी। जानकारी के अनुसार इन नई अपाचे बाइक को विशेष रुप से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में त्वरित गश्ती के लिए दिया गया है। इससे संकीर्ण गलियों और दूरदराज इलाकों में भी पुलिस की पहुंच आसान होगी। थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण और त्वरित कार्रवाई के लिए बाइक पेट्रोलिंग काफी कारगर साबित होगी। नई बाइकों के माध्यम से पुलिस टीम संदिग्ध गतिविधियों पर तेजी से नजर रख सकेगी और किसी भी घटना की सूचना मिलने पर तुरंत मौके पर पहुंच पाएगी। पुलिस विभाग का मानना है कि इन बाइक के मिलने से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.