संभल, अप्रैल 25 -- जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए शुक्रवार को पुलिस लाइन बहजोई स्थित सभागार में महत्वपूर्ण मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसपी कृष्ण कुमार ने की। बैठक के दौरान मासिक कानून व्यवस्था की समीक्षा की गई और आगामी त्योहारों के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। एसपी कृष्ण कुमार ने बैठक में मौजूद सभी अधिकारियों को उच्चाधिकारियों से प्राप्त निर्देशों से अवगत कराया और उन्हें सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी थाना क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाई जाए। बैठक में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने, संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.