गाज़ियाबाद, मार्च 11 -- गाजियाबाद। पुलिस आयुक्त ने बुधवार को अपराध नियंत्रण, आगामी परीक्षाओं और त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधीनस्थ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए गए। कमिश्नरेट सभागार में आयोजित बैठक में बैठक में विशेष रूप से ऑपरेशन प्रहार के तहत अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की प्रगति पर चर्चा हुई। पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सक्रिय अपराधियों की निगरानी बढ़ाई जाए और अपराध नियंत्रण के लिए अभियान को और प्रभावी बनाया जाए। इसके अलावा मिशन शक्ति के तहत महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रमों की भी समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि महि...