रांची, अप्रैल 19 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड में बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिलाओं के विरुद्ध बढ़ते अत्याचार और हालिया जघन्य घटनाओं के विरोध में रविवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के तत्वावधान में मशाल जुलूस निकाला गया। मशाल जुलूस जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से शुरू होकर अल्बर्ट एक्का चौक तक गया। इसमें बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता शामिल हुईं। कार्यकर्ता हाथों में मशाल और पार्टी का ध्वज लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ीं। अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।इस अवसर पर भाजपा की उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। यह भी पढ़ें- प्रदेश भाजपा का 25 अप्रैल को रांची में आक्रोश मार्च उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार हो रही जघन्य घटनाएं सरकार की विफ...