धनबाद, अगस्त 6 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। सांसद ढुलू महतो ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह सह सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार मुलाकात की। सांसद ने धनबाद की कानून व्यवस्था और विकास के मुद्दे को लेकर ज्ञापन सौंपा। सांसद ने बढ़ते अपराध पर प्रभावी नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने, विकास कार्यों में तेजी लाने तथा जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण और समसामयिक विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि धनबाद की सुरक्षा, विकास और आम लोगों की सुविधाओं से जुड़े मुद्दों का समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने इन विषयों पर केंद्र सरकार से सहयोग और मार्गदर्शन का अनुरोध किया। केंद्रीय गृह मंत्री ने सभी विषयों को गंभीरता से सुना और आवश्यक पहल कर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- यशवंतपुर-धनबाद एक्सप्रेस नियमित करने की ...