चंदौली, जनवरी 7 -- चंदौली, संवाददाता। जिले में ध्वस्त हो चुकी कानून व्यवस्था का आरोप लगाकर बुधवार को कांग्रेसजनों ने चंदौली मुख्यालय पर विरोध मार्च निकाला। जिलाध्यक्ष अरूण द्विवेदी के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय से निकले विरोध मार्च को बीच रास्ते में ही बैरिकेट लगाकर पुलिस ने बल पूर्वक रोक दिया। इससे कांग्रेसजनों का विरोध मार्च धरना प्रदर्शन में तब्दील हो गया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने प्रदेश सरकार के साथ ही जिला और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही पुलिस अधीक्षक के इस्तीफे की मांग किया। वहीं मांगों से संबंधित ज्ञापन सदर सीओ देवेंद्र कुमार को सौंपा। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव देवेन्द्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि जिले में विगत कुछ महीनों के अंदर जघन्य अपराधों की संख्या तेजी से बढ़ी है। कुछ महीनों में ही दवा ...