अमरोहा, मार्च 3 -- एएसपी अखिलेश कुमार भदोरिया ने सोमवार को होली व रमजान के मद्देनजर जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पैदल गश्त की। इस दौरान सीओ सिटी, नौगावां सादात, थाना अमरोहा नगर पुलिस बल एवं रिक्रूट आरक्षी मौजूद रहे। शहर में टीपी नगर, लकड़ा चौराहा, मेन बाजार, बड़ा बाजार, गांधी मूर्ति समेत प्रमुख मार्गों, बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। आमजन से संवाद स्थापित कर त्योहारों को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांति के साथ मनाने की अपील की। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता, निरंतर निगरानी एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.