कानून व्यवस्था के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का धरना
रामगढ़, मार्च 30 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। विष्णुगढ़ में 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला ने तुल पकड़ लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर रामगढ़ में भी सोमवार को उबाल देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी रामगढ़ जिला महिला मोर्चा की ओर से रामगढ़ जिला उपायुक्त कार्यालय के समक्ष में धरना प्रदर्शन हुआ। जिसकी अध्यक्षता महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शीतल सिंह और संचालन विजय जयसवाल ने किया। धारणा प्रदर्शन मुख्य रूप से भाजपा रामगढ़ जिलाध्यक्ष संजीव कुमार बावला उपस्थित रहे। उन्होंने हेमंत सोरेन के खिलाफ नाराजगी व्यक्त किया। कहा कि विष्णुगढ़ (हजारीबाग) की 12 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुए जघन्य दुष्कर्म एवं निर्मम हत्या की दर्दनाक घटना ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है। इसके बावजूद अब तक एक भी गिरफ्तारी नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.