कानून-व्यवस्था और पेपर लीक पर सरकार को घेरा
जौनपुर, जुलाई 26 -- मड़ियाहूं। क्षेत्र स्थित एक होटल में शनिवार को अपना दल (कमेरावादी) का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार अपराध, भ्रष्टाचार और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। डॉ. पल्लवी पटेल ने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को लोगों तक पहुंचाएं, जिससे अधिक से अधिक लोग संगठन से जुड़ सकें। उन्होंने कानून-व्यवस्था, किसानों, छात्रों, बेरोजगारों और पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। यह भी पढ़ें- Varanasi News: जनता बदलाव चाहती है, कार्यकर्ता जनता के बीच जाए: विधायक सम्मेलन में जिला एवं विधानसभा स्तर के पदाधिकारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.