प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 3 -- पुलिस लाइन स्थित सई कॉम्प्लेक्स सभागार में शुक्रवार को एसपी दीपक भूकर ने जिले के जनप्रतिनिधियों के साथ मासिक समन्वय बैठक की। इस दौरान जिले की कानून व्यवस्था अधिक सुदृढ़ बनाने पर चर्चा हुई। एसपी ने जनप्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि उनके माध्यम से आने वाली जनसमस्याओं और शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण समयबद्ध तरीके से किया जाएगा। उन्होंने आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस कार्रवाई की जानकारी साझा की। जनप्रतिनिधियों ने यातायात, अतिक्रमण और मारपीट में कार्रवाई को लेकर सुझाव दिए। एसपी ने कहा कि जनप्रतिनिधि लोकतंत्र की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और जनता की आवाज़ हैं। पुलिस और जनप्रतिनिधियों के बीच नियमित संवाद से कानून व्यवस्था बेहतर होती है। साथ ही अपराधियों में भय और आम जनमानस में सुरक्षा की भावना प्रबल होती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.