आजमगढ़, मई 8 -- सगड़ी, हिन्दुस्तान संवाद। राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या ने गुरुवार को सगड़ी तहसील सभागार में महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों की सुनवाई की। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं अपनी शिकायतें लेकर उपस्थित हुईं। एक महिला महिला उन्हें पकड़कर रोने लगी। उन्होंने पीड़िता को चुप कराते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया। जनसुनवाई में राज्य महिला आयोग की सदस्य ने घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, कार्यस्थल पर शोषण, संपत्ति विवाद और मानसिक उत्पीड़न जैसे गंभीर मामलों को व्यक्तिगत रूप से सुना। इस दौरान आए 21 प्रार्थना पत्रों की सुनवाई की। प्रत्येक शिकायतकर्ता को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। 14 मामलों का मौके पर समाधान किया गया। यह भी पढ़ें- आठ महिलाओं ने सुनाया महिला आयोग की सदस्य को दर्द कई मामलों में संबंधित पुलिस थानों को तत्काल कार्रवाई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.