मेरठ, जून 3 -- राज्यसभा सांसद डा.लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने मंगलवार को केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से मुलाकात की। इस मुलाकात में ई-फाइलिंग सेंटर, वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट बेंच सहित विषयों पर चर्चा हुई। वाजपेयी ने कहा कि सकारात्मक बातचीत हुई है। रिजल्ट अच्छे आएंगे। राज्यसभा सांसद डा.लक्ष्मीकांत वाजपेयी के कानून मंत्री से मुलाकात के दौरान विधि एवं न्याय विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। मुलाकात के मुख्य एजेंडे में उत्तर प्रदेश और विशेष रूप से मेरठ से संबंधित ई-फाइलिंग प्रक्रिया और न्याय विभाग से जुड़े अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। वाजपेयी ने इन विषयों पर विचार-विमर्श के साथ-साथ भविष्य की कार्य-प्रक्रिया का निर्धारण भी किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...